Women’s Legal Support Initiative

Women’s Legal Support Initiative
Women Empowerment

Women’s Legal Support Initiative

Nyay Sakhi – Women’s Legal Support Initiative

Nyay Sakhi FEEL4U Foundation की महिला-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और जरूरतमंद समुदायों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध सहायता और उचित legal-support services के बारे में जागरूक करना है।

Nyay Sakhi के माध्यम से community level पर Legal Awareness Sessions, Women’s Awareness Meetings और Counselling/Support Facilitation आयोजित की जाती हैं। जिन महिलाओं को किसी कानूनी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें उनकी समस्या समझने, सही जानकारी प्राप्त करने तथा आवश्यकता के अनुसार Tele-Counselling, DLSA/Legal Services Institutions और authorised legal-support channels से जोड़ने में सहायता की जाती है।

हम किन विषयों पर जागरूकता और सहायता तक पहुँच में मदद करते हैं?

* पारिवारिक विवाद एवं घरेलू हिंसा

* महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा

* भरण-पोषण एवं परिवार संबंधी विषय

* भूमि एवं संपत्ति संबंधी मामले

* बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण

* वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार

* श्रम एवं रोजगार संबंधी समस्याएँ

* बैंकिंग, ऋण एवं वित्तीय विवाद

* दस्तावेज, उत्तराधिकार एवं वसीयत संबंधी जानकारी

* सरकारी योजनाओं से संबंधित कानूनी जानकारी

* सामाजिक उत्पीड़न एवं अन्य कानूनी अधिकार

* पुलिस शिकायत, FIR एवं संबंधित कानूनी प्रक्रिया की सामान्य जानकारी

Nyay Sakhi कैसे सहायता करती है?

सुनना → समझना → सही जानकारी देना → उचित legal-support service से जोड़ना → आवश्यकता अनुसार follow-up

Nyay Sakhi स्वयं वकील या कानूनी सलाहकार के रूप में कार्य नहीं करती। वास्तविक कानूनी सलाह और representation आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार authorised legal-service providers/panel lawyers या संबंधित Legal Services Institution के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।


हमारा उद्देश्य

“जागरूक महिला, सशक्त महिला, सुरक्षित समाज।”

Nyay Sakhi का प्रयास है कि कोई भी महिला केवल जानकारी या उचित मार्गदर्शन के अभाव में अपने अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता से वंचित न रहे।

An Initiative by FEEL4U Foundation

Empower • Educate • Enable